शिवपुरी नगर: करैरा में एटीएम और गुडर गांव के बैंक में चोरी के प्रयास के कुल 9 आरोपी गिरफ्तार एसपी ने की कंट्रोम रूम पर प्रेसवार्ता
जिले के करैरा कस्बे में 11 जनवरी की रात एटीएम मशीन को गैस कटर से काटकर मशीन को बाइक पर रख ले जाने का असफल प्रयास किया गया था। इस मामले में थाना क्षेत्र के रहने वाले एक नाबालिक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीँ 16 जनवरी की रात खनियाधाना क्षेत्र के गुडर गांव में बैंक में हुई चोरी के असफल प्रयास करने बाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।