शिवपुरी नगर: रिजौदी ग्राम पंचायत के एक युवक ने सरपंच पर लगाए विकास कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप, कलेक्टर से की शिकायत
शिवपुरी जिले के बदरवास जनपद के ग्राम पंचायत रिजौदी के रहने वाले अमित यादव ने कलेक्टर से ग्राम पंचायत में विकास के नाम हुए करोड़ों रूपये के भ्रष्टाचार की शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीण अमित यादव ने बताया कि पंचायत की सरपंच भूरिया बाई जाटव ने बिना कार्य के मिलीभगत कर टीएस और एएस करवा कर लगभग डेढ़ करोड रूपय की राशि निकाली है, जबकि कोई विकास कार्य नहीं हुए हैं।