दाउदनगर: पुराना शहर स्थित इंदिरा गांधी स्मारक स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई, किया गया माल्यार्पण
पुराना शहर स्थित इंदिरा गांधी स्मारक स्थल पर भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस नेताओं द्वारा शुक्रवार की दोपहर 2:15 बजे मनाई गई।उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया और नमन किया गया। कांग्रेस मानवाधिकार विभाग के जिलाध्यक्ष डॉ संजय कुमार सिंह ने कहा कि इंदिरा गांधी का एक-एक कदम राष्ट्र प्रेम और जनहित में उठा करता था।