नागौर के बाराणी गांव में पानी की टंकी पर चढ़े ग्रामीण को ससम्मान उतरने पर सहमति बन गई। मंगलवार देर शाम 8:00 बजे बड़ी संख्या में लोग मौके पर डटे रहे और पुलिस-प्रशासन से बातचीत की और सहमति बनी। अलाय को पंचायत समिति बनाने की मांग को लेकर बाराणी गांव में लोग पानी की टंकी पर चढ़ गए थे।