महोबा: अजनर थाना क्षेत्र के ग्राम मगरिया में दबंगों का आतंक, घर में घुसकर मारपीट और जान से मारने की दी धमकी
Mahoba, Mahoba | Mar 31, 2026 मगरिया में दबंगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित किशन ने बताया कि रमेश राजपूत शराब के नशे में गाली-गलौज करता था। विरोध करने पर वह अपने बेटों के साथ घर में घुस आया और लाठी-डंडों से कई लोगों को घायल कर दिया। आरोपियों ने जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।