मनेर: मुंजी टोला पुल के पास तीन-चार की संख्या में रहे नशेड़ी युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट और चाकू मार कर किया लहूलुहान
Maner, Patna | Jun 22, 2026 मनेर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुंजी टोला पुल के पास तीन-चार की संख्या में रहे नशेड़ी युवकों ने एक युवक के साथ मारपीट करते हुए चाकू मारकर घायल कर दिया है। घायल अवस्था में उसे इलाज हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के बाद डॉक्टर ने पीएमसीएच रेफर कर दिया है। घायल की पहचान धर्मेंद्र उर्फ महेश के रूप में की गई।