महिदपुर: महिदपुर में हफ्ता वसूली करने वाले दो आदतन बदमाश गिरफ्तार, खुद को बताते थे 'दादा पहलवान
महिदपुर पुलिस को हफ्ता वसूली के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दो आदतन अपराधियों अब्दुल वहाब और शाहनवाज उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।जानकारी के अनुसार आरोपियों ने खुद को महिदपुर का दादा पहलवान बताते हुए एक व्यापारी से हर सप्ताह एक हजार रुपये की मांग की थी। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी दी