उमरेठ: खुकरिया माल में खेत में बोनी कर रहे किसान को पैर में सांप ने डंसा,एंटीस्नैक वैनम ने बचाई जान
उमरेठ के खुकरिया माल में युवक को सांप ने पैर में डंस लिया। युवक खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान बांए पैर के अंगूठे में उसे सांप ने डंस लिया। उसे अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। एंटी स्नैक वैनम ने उसकी जान बचा ली। उसे छिंदवाडा रिफर कर दिया गया।युवक अनिल बेलवंशी महाराष्ट्र में काम करता है। खुकरिया माल में उसका घर है। शुक्रवार को 7:30 बजे वह स्वस्थ था।