परसिया: रावनवाड़ा के सिद्धबाबा बंद कोयला खदान को जेसीबी से किया बंद,किसके संरक्षण में हुई खुदाई, नहीं हुई कार्रवाई
रावनवाडा मंे सिद्धबाबा बंद कोयला खदान में अवैध खुदाई को बंद करने जेसीबी लेकर प्रशासन पहंुचा। गुरुवार को पंाच बजे तक जेसीबी से ख्ुादाई पुराई कर इस इलाके में प्रवेश के रास्ते को बंद कर दिया गया है। इस खदान में बीते छह महिने से किसके संरक्षण में कौन ख्ुादाई कर रहा था इसका खुलासा नहीं हो सका है। शुक्रवा को सुबह साढे सात बजे खदान में प्रवेश के रास्ते बंद पाए गए।