मोहम्मदगंज: मोहर्रम पर्व को लेकर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने किया विभिन्न प्रखंडों व थाना क्षेत्रों का भ्रमण
जिला दंडाधिकारी-सह-उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत एवं पुलिस अधीक्षक कपील चौधरी ने गुरुवार को जिले के विभिन्न क्षेत्रों का व्यापक भ्रमण किया। लगभग 200 किलोमीटर तक चले इस दौरे के दौरान दोनों पदाधिकारियों ने पाटन प्रखंड के पल्हेकला सहित छतरपुर, हुसैनाबाद, हैदरनगर, मोहम्मदगंज, उंटारी रोड एवं विश्रामपुर थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया