महाराजगंज: कन्नावा गांव के निकट बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर गिरी, मां-बेटे घायल
5 मई मंगलवार की दोपहर 3:00 बजे बाइक के सामने अचानक कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क मार्ग पर गिर गई। जिसमें पुत्र और उनकी माता दोनों घायल हो गई। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। युवक अपनी माता के साथ बाइक में सवार होकर रायबरेली निमंत्रण से वापस आ रहा था तभी दुर्घटना का शिकार हो गया।