कटंगी: कटंगी में खाद संकट से जूझते किसान, NPK-SSP-MOP के दामों में भारी उछाल
स्लॉट बुकिंग की तकनीकी खामी से परेशान अन्नदाता
खरीफ सीजन की तैयारी में जुटे कटंगी क्षेत्र के किसानों के सामने दोहरी मार पड़ी है। एक तरफ यूरिया और डीएपी के लिए गोदामों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एनपीके, एसएसपी और एमओपी खाद के दामों में भारी बढ़ोतरी ने उनकी कमर तोड़ दी है। स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया में आ रही तकनीकी दिक्कतों ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। शुक्रवार को दोपहर 3 बजे तक खजरी स्थ