किशनगढ़ बास: बगथला गांव निवासी जुबेर खान का भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में चयन, गांव में माला पहनाकर किया गया स्वागत
Kishangarhbas, Alwar | May 1, 2026
किशनगढ़ बास क्षेत्र के बगथला गांव निवासी जुबेर खान का भारतीय व्हीलचेयर क्रिकेट टीम में चयन हुआ है।इसकी खबर सुनते ही गांव में खुशी का माहौल हो गया और दोस्तों सहित ग्रामीणों ने माला पहनाकर उनका शुक्रवार को स्वागत किया। जुबेर खान ने शुक्रवार दोपहर 4:00 बजे बताया कि आगामी 26 से 28 मई तक श्रीलंका के कोलंबो में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में वह खेलेंगे।