इटावा: जन्मदिन पार्टी में दोस्तों के सामने थप्पड़ मारने पर एलिस की गोली मारकर हत्या, 12 घंटे में चचेरे भाई मुठभेड़ में पकड़े गए
Etawah, Etawah | Jan 13, 2026 बसरेहर थाना क्षेत्र के बल्लमपुर में सोमवार देर शाम दोस्त के जन्मदिन का केक काटने को लेकर उत्पन्न हुए झगड़े में 17 वर्षीय एलिस यादव उर्फ आर्यन निवासी ज़िन्दुआ भरथना की गोली मारकर हत्या करने वाले दो चचेरे भाई अतुल और पंकज निवासी संतोषपुर को बसरेहर थाना पुलिस ने महज 12 घंटे की भीतर मंगलवार सुबह 9 बजे मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। Ssp ने हत्याकांड का खुलासा किया।