बुंडू: *तमाड़ के चालाडीह गांव के सामने दिखा 8–10 जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत*
Bundu, Ranchi | Jul 10, 2026 *तमाड़ के चालाडीह गांव के सामने दिखा 8–10 जंगली हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत* तमाड़। खूंटी वन प्रमंडल के तमाड़ रेंज अंतर्गत शुक्रवार सुबह चालाडीह गांव के सामने 8 से 10 जंगली हाथियों का झुंड दिखाई दिया। हाथियों के गांव के समीप पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने हाथियों का वीडियो भी बनाया, जो इलाके में तेजी से वायरल हो रहा है।