मंगलवार सुबह 04:40 बजे फायर स्टेशन सहारनपुर को फाजिल कालोनी हबीबगढ़ रोड, थाना कुतुबशेर में एक लकड़ी के गोदाम में आग लगने की सूचना मिली। सूचना पाते ही फायर सर्विस की टीम ने तत्परता दिखाते हुए घटनास्थल के लिए रवाना हो गई और मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।