गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे ग्राम बिछुआ जागीर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में सिलवानी से कांग्रेस विधायक देवेंद्र पटेल ने पहुंचकर कथा श्रवण किया। उन्होंने आयोजकों एवं क्षेत्रवासियों को सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसी धार्मिक कथाएं समाज में सद्भाव और आध्यात्मिक जागृति को बढ़ाती हैं।