उनियारा के मंडावरा में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मेगा पीटीएम का आयोजन किया गया। शुक्रवार को शाम 5 बजे प्राप्त जानकारी अनुसार विद्यालय प्रधानाचार्य निर्मल कुमार जैन ने अभिभावकों को शैक्षणिक गतिविधियों, राज्य सरकार की योजनाओं, शैक्षणिक स्तर सहित अन्य जानकारी दी। अभिभावकों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।