उंटारी रोड: ऊंटारी रोड प्रखंड के लुम्बा सतबहिनी पंचायत स्थित शेकडिहा गांव के रविदास टोला में ग्रामीणों ने जनसहभागिता की अनूठी मिसाल
ऊंटारी रोड प्रखंड के लुम्बा सतबहिनी पंचायत स्थित शेकडिहा गांव के रविदास टोला में ग्रामीणों ने जनसहभागिता की अनूठी मिसाल पेश की है। वर्षों तक सरकारी मदद का इंतजार करने के बजाय ग्रामीणों ने आपसी सहयोग और चंदा जुटाकर करीब 400 मीटर सड़क का निर्माण करा लिया। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के दिनों में सड़क नहीं होने से आवागमन में भारी परेशानी होती थी। कई बार जनप्र