सतना के धवारी क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कराए जा रहे डामर सड़क निर्माण की गुणवत्ता पर स्थानीय रहवासियों ने बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। वार्ड क्रमांक 30, 31, 32, 33 और 34 के निवासियों ने सड़क पर उतरकर नगर निगम प्रशासन और ठेकेदार के खिलाफ नारेबाजी की।