पठरा ग्राम में सड़क के दोनों तरफ लगे वाहनों का जमावड़ा कभी भी दे सकते हैं बड़ी दुर्घटना को अंजाम
कटनी जिले के अलग-अलग इलाकों से सड़क दुर्घटनाओं में मौत होने की खबर सामने निरंतर आ रही है,इसके बावजूद भी दुर्घटनाओं को निमंत्रण देने वाले लापरवाह वाहन चालकों के ऊपर ना तो यातायात कार्यवाही कर रहा है,न ही संबंधित थाने की पुलिस, सड़क किनारे अवस्थित रूप से खड़े वाहनों से आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है।