खन्ना बंजारी में ओलावृष्टि से हुए नुकसान के बाद कलेक्टर ने किया खेतों का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश
कल देर शाम बेमौसम हुई बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से होने वाले नुकसान का निरीक्षण करने कटनी कलेक्टर बरही के खन्ना बंजारी पहुंचे। जहां उन्होंने करीब 2 किलोमीटर तक खेतों की पगडंडियों और मेढ़ों पर चलकर कृषक नत्थू सिंह मरावी एवं मदन सिंह के खेतों का निरीक्षण किया।