गुना नगर: PG कॉलेज में BLO प्रशिक्षण में अभद्र व्यवहार का आरोप, हार्ट पेशेंट टीचर की बिगड़ी तबीयत, शिक्षकों ने किया चक्का जाम
गुना पीजी कॉलेज में 31 अक्टूबर को BLO प्रशिक्षण के दौरान वृद्ध हार्ट पेशेंट शिक्षक चंद्रप्रकाश भट्ट बेहोश हो गए, उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया है। शिक्षक के बेटे गौरव और अन्य शिक्षकों ने आरोप लगाया, स्कूल में पढ़ाई के साथ BLO कार्य के लिए अनावश्यक दबाव और चेतावनी दी। शिक्षक की तबीयत बिगड़ी बेहोश हो गए। नाराज शिक्षकों ने अंबेडकर चौराहे पर चक्का जाम किया।