डलमऊ: सराय दिलावर के पास लगे टावर के नीचे लोडर जनरेटर में लगी आग, धू-धू कर जलने लगा जनरेटर
बुधवार को समय लगभग 3:30 पर डलमऊ रायबरेली मार्ग पर सराय दिलावर के पास टावर के नीचे लोडर जनरेटर में विशाल आग लग गई। देखते-देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और धू धू जनरेटर जलने लगा। फिलहाल स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दिया लेकिन खबर चलाये जाने तक फायर ब्रिगेड मौके पर नहीं पहुंची।