छतरपुर नगर: छतरपुर: पुरानी गल्ला मंडी के पास नमकीन गोदाम में भीषण आग, ₹1.25 करोड़ का नुकसान, पुलिस जांच में जुटी
छतरपुर की पुरानी गल्ला मंडी में महालक्ष्मी मंदिर के पीछे स्थित नमकीन और कुरकुरे के गोदाम में आग लगने से करीब एक से सवा करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। गोदाम मालिक राकेश नामदेव के अनुसार, सूचना मिलने तक आग विकराल हो चुकी थी। दमकल की 5-6 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट आग का कारण माना जा रहा है।