डीग: डीग में ऐतिहासिक समझौता, छोटे लक्ष्मण जी महाराज की मूर्ति पुनः प्रतिष्ठित होगी
Deeg, Bharatpur | May 15, 2026 जिला जज हेमराज गौड़ की मध्यस्थता में शुक्रवार की दोपहर करीब 12:30 बजे जिला विधिक सेवा समिति, डीग में लंबे समय से विचाराधीन मंदिर विवाद मामले में महत्वपूर्ण सहमति बनी। दीवानी विविध प्रार्थना-पत्र संख्या 29/2025 “बउनवानी मूर्ति श्री छोटे लक्ष्मण जी महाराज एवं अन्य बनाम राधेश्याम एवं अन्य” में दोनों पक्षों के बीच सफल मध्यस्थता वार्ता संपन्न हुई।