राजगढ़: राजगढ में करंट लगने से मजदूर की मौत, राजगढ़ पुलिस ने दर्ज किया मामला, बिजली पोल में आए करंट की चपेट में आने से हुआ हादसा
Rajgarh, Churu | Jul 31, 2026 राजगढ थाना क्षेत्र के मोहल्ला नरडियान में करंट लगने से एक मजदुर की मौत हो गई। राजगढ थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। नरड़ियान मोहल्ला राजगढ़ के वार्ड 22 निवासी असलम खान पुत्र शरीफ खान, उम्र 24 वर्ष अपने घर से मजदुरी करने के लिए अकरम निवासी वार्ड 25 राजगढ के घर पहुंचा था, जहां घर के बाहर पोल में अकसमात आए करंट लगने की उसकी मौत हो गई।