खरगोन गायत्री मंदिर तिराहे पर डायवर्सन रोड से खंडवा रोड की ओर जाता हुआ एक ट्राला पोकलेन को लेकर जा रहा है। आधी पोकलेन ट्राला से बाहर निकली हुई है जो कभी भी हादसे का कारण बन सकती है। शहर में भारी वाहनों पर पाबंदी नहीं होने से आए दिन इस तरह की लापरवाही देखने को मिलती है। वहीं, यातायात विभाग द्वारा भी इस ओर अनदेखी करने से शहर में भारी वाहनों का दबाब बढ़ रहा है।