चरपोखरी के कथराई फिटर में बिना सूचना 10 घंटे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रही। जिससे दर्जनों गाँव अँधेरे में डूबा हुआ है। बुधवार की दोपहर 2:00 बजे से लेकर देर रात 11:00 तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहे। जिससे पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। उपभोक्ताओं ने बुधवार के शाम 6:00 बजे के करीब बताया कि बिजली विभाग के द्वारा लगातार दो दिनों से 6 से 7 घंटे विद्युत बाधित है।