हाथरस: मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर मालगाड़ी की चपेट में आने से साधु की दर्दनाक मौत
जनपद हाथरस के मानिकपुर रेलवे स्टेशन के पास डेडीकेटेड फ्रेट कॉरिडोर रेलवे लाइन पर मालगाड़ी रेल की चपेट में आने से जनपद इटावा भरथना क्षेत्र के छोला गांव निवासी महिपाल नामक एक साधु की दर्दनांक मौत हो गई। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने पहचान न होने पर शव कब्जे में लेकर शिनाख्त के लिए जिला अस्पताल के पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया गया।