गोरखपुर के पाली क्षेत्र स्थित नगर पंचायत घघसरा में बुधवार शाम करीब 6:30 बजे एक बाइक और टेंपो की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में मलउर निवासी बाइक सवार मामूली रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने घायल बाइक सवार युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार पहुंचाया।