सुंदरनगर में विशेष प्रचार अभियान, योजनाओं और नशामुक्त हिमाचल को लेकर किया जागरूक
सुंदरनगर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खिलड़ा के धारंडा गांव और नगर परिषद के वार्ड नंबर-8 अंबेडकर नगर में विशेष प्रचार अभियान आयोजित किया गया। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सौजन्य से हुए कार्यक्रम में गीत-संगीत, नुक्कड़ नाटक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अनुसूचित जाति कल्याण योजनाओं और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। कलाकारों ने लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए “चिट्टा मुक्त हिमाचल- नशामुक्त हिमाचल” अभियान में भागीदारी का आह्वान किया। इस दौरान सुख आश्रय, सुख शिक्षा, सुख सुरक्षा और कंप्यूटर प्रशिक्षण योजनाओं की भी जानकारी दी गई।
सुंदरनगर से रोहित कौशल की रिपोर्ट
#Sundernagar #Mandi #NashaMuktHimachal #ChittaMuktHimachal #HimachalNews #GovernmentSchemes #AwarenessCampaign #HPNews #RozanaHimachal #LatestNews #PublicAwareness #HimachalPradesh #NewsUpdate #CulturalProgram #Development