रामगंजमंडी शहर की गरीब नवाज कॉलोनी सड़क मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने एक ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि हादसे में ऑटो सवार दो महिलाओं सहित एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलों की पहचान सकीना, सलमा तथा अजीम बाबू खां के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों ने शनिवार सुबह करीब 11 बजे यह जानकारी दी।