मुज़फ्फरनगर: रोहाना टोल प्लाजा पर धधकी रिकवरी वैन, चालक ने कूदकर बचाई जान, टोल कर्मियों और पुलिस की मुस्तैदी से टला बड़ा हादसा
मुजफ्फरनगर के रोहाना टोल प्लाजा पर उस समय हड़कंप मच गया जब एक रिकवरी वैन में अचानक भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट के चलते आग भड़की। चालक ने तुरंत कूदकर अपनी जान बचाई। मौके पर मौजूद टोल कर्मियों ने सूझबूझ दिखाते हुए कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हालात संभाले, जिससे बड़ा हादसा टल गया।