साउथ वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के कापसहेड़ा थाना की पुलिस और एंटी स्नेचिंग सेल की पुलिस टीम ने एक ड्रग तस्कर महिला को गिरफ्तार किया है। उसके पास से 2 किलो 300 ग्राम फाइन क्वालिटी का गांजा बरामद किया गया है। गिरफ्तार महिला शीला देवी समालखा इलाके की रहने वाली है। यह पहले से भी एनडीपीएस एक्ट के मामले में शामिल रही है।