वसंत विहार: आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने 13 साल से फरार वांटेड एजेंट को किया गिरफ्तार
आईजीआई एयरपोर्ट थाना की पुलिस टीम ने 13 साल से वांटेड चल रहे पंजाब के एक एजेंट को आखिरकार दबोच लिया है। इसकी पहचान मनजीत सिंह उर्फ बिट्टू के रूप में हुई है। यह पंजाब के लुधियाना इलाके का रहने वाला है। इसकी एयरपोर्ट पुलिस को 2011 में दर्ज फर्जीवाड़ा के मामले में तलाश थी। बाद में कोर्ट ने इसे भगोड़ा भी घोषित कर दिया था।