वसंत विहार: आईजीआई एयरपोर्ट पुलिस ने फर्जीवाड़े के मामले में एक एजेंट को दिल्ली से किया गिरफ्तार
आईजीआई एयरपोर्ट थाना की पुलिस टीम ने फर्जी वीजा के मामले में उत्तर प्रदेश के रहने वाले एक एजेंट को दिल्ली से गिरफ्तार किया है। जो 7-8 सालों से मनोज ट्रैवल टर्मिनल नाम का एजेंसी चला रहा था। बाद में लोगों को विदेश जाने के लिए डॉक्यूमेंट चेंज करने के नाम पर मोटी रकम ले रहा था। आरोपी की पहचान मनोज जायसवाल के रूप में हुई है। यह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।