किशनगढ़ बास: खैरथल तिजारा में गाय को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने की मांग, 27 अप्रैल को बस स्टैंड पर जुटेंगे गो भक्त
Kishangarhbas, Alwar | Apr 12, 2026
किशनगढ़ बास में गो सम्मान आवाहन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर रविवार दोपहर 2 बजे भगवान हनुमान जी के मंदिर बंबोरा मे महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक का मुख्य उद्देश्य गोवंश के संरक्षण संवर्धन और गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार करना रहा। बैठक की अध्यक्षता वीरेंद्र चौधरी ने की। 27 अप्रैल को गो भक्त एसडीम को ज्ञापन देंगे।