पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिला स्कूल में सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से पहले शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मचा हड़कंप, कोई हताहत नहीं
Purnea East, Purnia | Jun 24, 2026
पूर्णिया शहर के जिला स्कूल मे बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले उस समय हड़कंप मच गया, जब प्रशाल हॉल में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई. घटना से परीक्षा केंद्र पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि सुरक्षाकर्मियों और प्रशासन की तत्परता से आग पर तुरंत काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. राहत की बात यह रही कि कोई हताहत नहीं हुआ