मौलाबाग मोड पर अवैध रूप से संचालित एक निजी अल्ट्रासाउंड केंद्र को प्रशासन द्वारा सील करते हुए अल्ट्रासाउंड मशीन, सहित अन्य सामग्री जब्त की गई है। एसडीओ अमित राजन के नेतृत्व में यह कार्रवाई शनिवार को करीब 11:30 बजे से की गई,जिसमें सीओ शैलेंद्र कुमार यादव एवं चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अनमोल कुमार शामिल रहे. एसडीओ ने बताया कि आलोक अल्ट्रासाउंड को सील किया गया है।