मुख्यमंत्री ने खैरथल जिले की 1900 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को दो यूनिफार्म के लिए ₹1000 की राशि दी
Kishangarhbas, Alwar | Mar 30, 2026
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित कार्यक्रम में खैरथल तिजारा जिले की1900 आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं सहायिकाओं को दो यूनिफार्म के लिए ₹1000 डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में हस्तांतरित किया।कार्यक्रम का लाइव प्रसारण जिला सचिवालय खैरथल तिजारा के सभागार में किया गया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता मौजूद रही।