नवगछिया: नोनियापट्टी से शराब के नशे में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल
नवगछिया थाना पुलिस ने थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी में कार्रवाई करते हुए शराब के नशे में दो लोगों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान डोमन महतो और राहुल महतो के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच कराई, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि हुई। इसके बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज