दरभंगा: ओझौल पंचायत में आरोप-प्रत्यारोप का संग्राम: वाहन छीनने के आरोप पर मुखिया प्रतिनिधि सूरज कुमार का पलटवार।
दरभंगा के बहादुरपुर प्रखंड की ओझौल पंचायत में मुखिया प्रतिनिधि सूरज कुमार और आनंद कुमार के बीच विवाद अब पुलिस से होते हुए मीडिया तक पहुंच गया है। एक ओर आनंद कुमार ने सड़क निर्माण योजना में कमीशन मांगने और चार पहिया वाहन छीनने का गंभीर आरोप लगाया है, तो दूसरी ओर मुखिया प्रतिनिधि सूरज कुमार ने सभी आरोपों को निराधार बताते हुए इसे पैसों के लेनदेन और राजनीतिक...