जशपुर: बग़ीचा के छिछली स्थित खुड़िया रानी मंदिर क्षेत्र बनेगा पर्यटन केंद्र, विकास की रूपरेखा तैयार
विकासखंड बगीचा के ग्राम छिछली स्थित खुड़िया रानी मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की तैयारी शुरू हो गई है। कलेक्टर रोहित व्यास ने जनप्रतिनिधियों, खुड़िया रानी सेवा समिति और ग्रामीणों के साथ बैठक कर क्षेत्र के सौंदर्यीकरण एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार को लेकर चर्चा की। बैठक में पेयजल, बिजली, पार्किंग, शौचालय, मार