बदायूं: लिलवां गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत में दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए
Budaun, Budaun | May 10, 2026 बदायूं के थाना उसहैत क्षेत्र के लिलवां गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक पर सवार अर्पित पुत्र सिंटू व रवि पुत्र मंगली निवासी लिलवां गांव घायल हो गए। दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।