खुरई: युवक ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, लावारिस मिला ₹75 हजार से भरा थैला मालिक को लौटाया
Khurai, Sagar | May 14, 2026 गुरुवार दोपहर 3 बजे एक युवक द्वारा ईमानदारी की मिशाल पेश करते हुए 75 हजार रु से भरा थैला वापिस लौटाया है, दरअसल यह थैला कोलवारा गांव निवासी युवक रामकुमार यादव को मिला था, जब असली मालिक थैले की तलाश में आया तो रामकुमार ने पूछताछ कर असलियत मालूम करने के बाद ईमानदारी से उसका थैला वापिस कर दिया, दरअसल थैला बनहट गांव निवासी गोविन्द कुशवाहा का था।