सिमडेगा: जिले में क्रिसमस पर्व को लेकर उत्साह चरम पर है। क्रिसमसमय होते ही चर्चों में रौनक बढ़ गई है। बुधवार को सुबह 4 बजे मसीही समुदाय विशेष आराधना व रात्रि जागरण अनुष्ठान में जुटेगा। इसे लेकर चर्चों को आकर्षक लाइटों व सजावट से सजाया गया है। प्रभु यीशु के जन्म की स्मृति में सुंदर चरनी बनाई गई है, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र है।