पाली-शाहाबाद मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। परेली के पास तीन बाइकों की आपस में टक्कर हो गई, जिसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों में दो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाली में भर्ती कराया गया, जबकि चार अन्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहाबाद भेजा गया।