राजगीर: राजगीर में सफाई कर्मियों की हड़ताल जारी, शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित
राजगीर नगर परिषद के सफाई कर्मियों की विभिन्न मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को भी जारी रही। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित रही। कर्मियों ने नगर परिषद कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन और नारेबाजी कर धरना दिया।हड़ताल का नेतृत्व बिहार राज्य स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष बादल कुमार और जनशक्ति श्रमिक महासंघ के अध्यक्ष उमेश