पिपरई: कोंधियाई गांव में दबंग ने 41 वर्षीय व्यक्ति से की मारपीट, पिपरई पुलिस ने मामला दर्ज किया
कोंधियाई गांव में दबंग द्वारा एक 41 वर्षीय व्यक्ति के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है, मिली जानकारी के अनुसार मारोन निवासी लाल सहाब अहिरवार उम्र 41 वर्ष ने बुधवार गुरुवार की दरमियानी रात लगभग 12:30 बजे थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि बुधवार को कोंधियाई गांव में कोंधियाई निवासी परमाल कुशवाह ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ मारपीट की